फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5 करोड़ रुपये से बनेगा नया उपकेंद्र

5 करोड़ रुपये से बनेगा नया उपकेंद्र

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जिले की स्थापना के साथ मुख्यालय स्थित शहर की लगातार बढ़ रही आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए शासन ने करीब पांच करोड़ की लागत से नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। निर्णय को अमली जामा पहनाने के लिए शासन की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को धन भी मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन

तकरीबन साढ़े तीन वर्ष पूर्व जिले का पुनर्गठन होने के साथ ही मुख्यालय स्थित शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यालय होने के कारण तकरीबन सभी सरकारी कार्यालय भी यहां स्थापित हो चुके हैं। इतना सब होने के बावजूद अभी यहां की आपूर्ति रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिसरौली गांव के पास स्थित उपकेंद्र से होती थी। चूंकि यहां से कई और गांव जुड़े हैं इसलिए अक्सर सप्लाई में बाधा आती थी। शहर वासियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए शासन ने पांच करोड़ की लागत से नया उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया है। निर्णय को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए शासन की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को धन मुहैया कराने के साथ ही जल्द उपकेंद्र स्थापित करने का आदेश दिया गया है। इस उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed