{"_id":"127-68716","slug":"Sultanpur-68716-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के खिलाफ बिफरे व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के खिलाफ बिफरे व्यापारी
Sultanpur
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नगर पालिका में नौ करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक बार फिर सड़क पर उतरे। 10 माह में 17 बार ज्ञापन देने के बाद भी जांच नहीं होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक बार फिर जांच की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका के नौ करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप उद्योग व्यापार मंडल काफी दिनों से लगा रहा है। पालिकाध्यक्ष व पूर्व में प्रभारी ईओ रहे एसडीएम सदर को अनियमितता के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जांच कराने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी 10 माह में 17 बार ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद जांच न होने पर व्यापारियों ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जांच प्रक्रिया के दौरान ही पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार व पर्यावरण पार्क की इंटर लॉकिंग सड़क के उद्घाटन को अनियमितता दबाने का मामला बताया। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की।
विज्ञापन