{"_id":"127-68635","slug":"Sultanpur-68635-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में आग, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में आग, पांच लाख का नुकसान
Sultanpur
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंज (अमेठी)। दुर्गापुर बाजार में बुधवार की सुबह एक रेडीमेड व ज्वैलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आसपास भगदड़ मच गई। दुकान मालिक की चीख-पुकार पर पहुंचे बाजार वासियों ने करीब घंटे भर बाद आग को काबू कर लिया। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई फायर कर्मी नहीं पहुंचा। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में व्यवसायी हरगोविंद मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। मकान के आगे के हिस्से मेें रेडीमेड व ज्वैलरी की दुकान करते हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें व धुआं उठने लगा। आग की विकरालता को देखते ही आसपास भगदड़ मच गई। हरगोविंद की हल्ला-गुहार पर बाजारवासी आग बुझाने के लिए दौड़े। बाजारवासियों ने करीब घंटे भर की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना पाते ही पीपरपुर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। बाजारवासियों का आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई फायर कर्मी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन