फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चक्रवाती तूफान फेलिन ने बिगाड़ा मौसम

चक्रवाती तूफान फेलिन ने बिगाड़ा मौसम

Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश से जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के प्रकोप के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगेती धान की फसल के खेत में गिर जाने से उसके नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। दलहनी व तिलहनी फसल की बुवाई पिछड़ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार की शाम से मौसम साफ होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान फेलिन के प्रभाव के चलते रविवार से मौसम के मिजाज में परिवर्तन आ गया है। रविवार को शुरू हुई रिमझिम बारिश तीसरे दिन मंगलवार को भी दिन भर जारी रही। रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर समेत ग्रामीणांचलों में सड़कें कीचड़युक्त हो गईं। यही हाल दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग का भी रहा। गभड़िया से महुअरिया रोड पर जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। तीन दिन से हो रही बारिश से अगेती धान की फसल खेतों में गिर गई है। धान के खेत में गिरने से फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। उर्द की फसल भी बरसात से प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने जल्द मौसम साफ होने की संभावना जताई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. शंख माधव ने बताया कि मौसम परिवर्तन चक्रवाती तूफान फेलिन के प्रभाव से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed