फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख अविश्वास के दायरे में

भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख अविश्वास के दायरे में

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। अमेठी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने में असफल सपा ने गुरुवार को एक और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का दावा ठोंक दिया है। क्षेत्र पंचायत भेंटुआ के 44 में से 23 बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र के साथ डीएम को प्रस्ताव सौंपा है। डीएम ने इसे परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे सपा विधानसभा अमेठी अध्यक्ष राकेश यादव, सपा नेता व विधायक अमेठी के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह पिंटू ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा सिंह समेत 23 बीडीसी सदस्यों की डीएम के समक्ष परेड कराई। डीएम से मिलने पहुंचे सपाइयों ने डीएम से कहा कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश तिवारी क्षेत्र पंचायत में अपना विश्वास खो चुके हैं। सत्यभामा सिंह ने अविश्वास की प्रति डीएम को सौंपते हुए जल्द ही अविश्वास पर मतदान कराने की मांग की। डीएम के समक्ष ही डीपीआरओ एसबी सिंह ने मौजूद 23 बीडीसी सदस्यों का उनके शपथ पत्र पर अपने सामने हस्ताक्षर कराया। डीएम विद्याभूषण ने बताया कि अविश्वास की प्रति को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षण में अविश्वास की स्थिति आने पर मतदान की तिथि घोषित की जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व अमेठी ब्लॉक प्रमुख रश्मि सिंह के विरुद्ध बसपा की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। रश्मि की कुर्सी बचाने में सपा के कुछ नेता खुलकर उनके साथ थे। वहां हुए मतदान में सपा रश्मि सिंह की कुर्सी बचाने में असफल रही। सपा के समर्थन के बावजूद बसपा के अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed