{"_id":"127-51265","slug":"Sultanpur-51265-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गई छात्रा का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गई छात्रा का अपहरण
Sultanpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामगंज। परीक्षा देने कॉलेज गई एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। क्षेत्र निवासी एक लड़की क्षेत्र स्थित कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। पांच दिन पूर्व छात्रा परीक्षा देने कॉलेज गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजन थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीपरपुर गांव निवासी चुन्नू और नरायना देवी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन