फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नहर कटी, दो सौ बीघा फसल डूबी

नहर कटी, दो सौ बीघा फसल डूबी

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज। क्षेत्र के औदहा और कामापुर के पास मंगलवार रात नहरें कटने से दो सौ बीघा फसल डूब गई। ग्रामीणाें की सूचना पर शारदा सहायक खंड-16 नेे नहर का गेेट बंद कराकर पानी रोक दिया है, लेकिन ड्रेन सिंचाई खंड दो की होने से अभी तक नहीं बांधी जा सकी है। फसलें डूबने से किसानों का हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इन दिनों शारदा सहायक नहर उफनाई है। बताते हैं कि पटरी को बचाने के लिए मंगलवार शाम नहर का गेट बटपरवा ड्रेन में खोल दिया गया। सफाई नहीं होने से गेट खुलते ही ड्रेन उफनाकर औदहा गांव के पास कट गई। ड्रेन कटते ही मायंग गांव के किसानाें की करीब 150 बीघा फसल डूब गई। सुबह जानकारी मिलते ही किसानाें ने इसकी सूचना जिला प्रशासन समेत शारदा सहायक खंड-16 को दी। सूचना पर सुबह पहुंचे इंजीनियरों ने नहर का गेट बंद कराकर ड्रेन का पानी रोक दिया है। कटी ड्रेन की पटरी को अभी तक बांधा नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि ड्रेन का कार्य सिंचाई खंड-2 देखता है। अभी तक विभाग के पास सूचना ही नहीं पहुंच सकी है। विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने ड्रेन कटने से अनभिज्ञता जताई। वहीं अतरसुमां माइनर की पटरी कामापुर के पास मंगलवार रात दो जगहों पर कट जाने से 50 बीघे फसल डूब गई। सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कटान पर बोरी डालकर पानी के बहाव को नियंत्रित कर लिया है और फोन से विभाग को सूचना दी है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा है। शारदा सहायक खंड 16 के अभियंता बीसी लाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed