फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बुजुर्ग को गोली मार घर में लूटपाट

बुजुर्ग को गोली मार घर में लूटपाट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। गृहस्वामी को बंधक बनाकर खिड़की के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने असलहे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवती समेत चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और बुजुर्ग गृहस्वामी को गोली मार दी। बदमाश 12 हजार रुपये नकदी व हजारों रुपये कीमत के गहने लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कमरौली थानाक्षेत्र के बनभरिया गांव निवासी अली रजा (60) गुरुवार रात में घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। देर रात असलहों से लैस चार बदमाश अली रजा के घर पहुंचे और उन्हें बंधक बनाकर चारपाई में बांध दिया। इसके बाद बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। इस दौरान अली रजा का पुत्र दिलशाद जाग गया। अली रजा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने अली रजा की पत्नी नूरजहां (50), पुत्र एजाज (15), पुत्री मनीषा (19) को भी घायल कर दिया। बदमाश घर में रखे 12 हजार रुपये नकदी व हजारों रुपये कीमत के गहने लूटकर घर से बाहर निकले और चारपाई पर बंधे अली रजा पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली अली रजा के सिर में लगी। गोली की आवाज व परिजनों की गुहार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अली रजा और उसके पुत्र दिलशाद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ तिलोई, सीओ मुसाफिरखाना, एसओ कमरौली, एसओ मोहनगंज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ मुसाफिरखाना दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अली रजा की पत्नी नूरजहां की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed