{"_id":"127-46635","slug":"Sultanpur-46635-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की खींचतान में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की खींचतान में महिला की मौत
Sultanpur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेेशन पर सोमवार को परिचालन, जीआरपी व आरपीएफ अफसरों की खींचतान में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर में पिछले कोच में सुबह अचेत मिली महिला छह घंटे तक पड़ी रही, लेकिन उसे चिकित्सक सुविधा नहीं मुहैया कराई गई। शाम करीब चार बजे पहुंचे एक निजी चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वाराणसी से आने वाली सुल्तानपुर पैसेंजर सोमवार सुबह 10 बजे स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। करीब 20 मिनट बाद गाड़ियों की वाशिंग कर्मचारी प्लेटफार्म पर पहुंच गेट व खिड़कियों पर लगे शटर बंद करने लगे। तभी ट्रेन के पिछले कोच में एक महिला (तकरीबन 55) बेहोश मिली। उसके शरीर से बदबू आ रही थी। कर्मियों ने मामले से परिचालन अधिकारियों को अवगत कराया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अनूप श्रीवास्तव ने रेलवे फार्मासिस्ट को सूचित कर महिला का इलाज करने को कहा। सूचना पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र पवार ने उसे रेफर कर घर चले गए। परिचालन अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ विभागाध्यक्ष छह घंटे तक एक दूसरे पर अचेत महिला को भर्ती कराने की जिम्मेदारी डालते रहे। आरपीएफ ने करीब 12.30 बजे उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचाया। शाम करीब चार बजे निजी चिकित्सक डॉ. वीके भगत को बुलाकर महिला की जांच कराई गई तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।