फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सात आरक्षित टिकटों के साथ एक को दबोचा

सात आरक्षित टिकटों के साथ एक को दबोचा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के हैदरगढ़ स्टेशन पर आरक्षण टिकट दलालों की बढ़ी सक्रियता की सूचना पर शनिवार को आरपीएफ ने छापामारी की। इस दौरान एक दलाल के मोजे से सात आरक्षित टिकट व 10 फार्म बरामद किए गए। मौके का फायदा उठाकर दलाल के तीन अन्य साथी भाग निकले। आरपीएफ ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-लखनऊ के बीच स्थित हैदरगढ़ स्टेशन के रेल आरक्षण केंद्र पर लंबे समय से दलालों की सक्रियता की शिकायत मिल रही थीं। शनिवार को सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने टीम बनाकर आरक्षण केंद्र पर छापा मारा। केंद्र के मुख्य गेट की घेराबंदी के दौरान कुछ लोग पिछले गेट से भागने लगे। इसी बीच सिपाहियों ने दौड़ाकर एक दलाल को पकड़ लिया। तलाशी में दलाल के मोजे से सात शयनयान श्रेणी के टिकट व 10 आरक्षण फार्म बरामद हुए। अन्य तीन दलाल भागने में कामयाब रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दलाल की पहचान आशीष कुमार तिवारी पुत्र प्रेमचंद्र तिवारी निवासी बदलापुर के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक दलाल लंबे समय से आरक्षण टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed