फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रदर्शनी के जरिए लोगों तक पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

प्रदर्शनी के जरिए लोगों तक पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी के जरिए लोगों तक पहुंचेंगी स्मृति ईरानी
प्रदर्शनी के जरिये लोगों तक पहुंचेंगी स्मृति ईरानी
विज्ञापन

गौरीगंज। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लोगों तक पहुंच बनाने में जुटीं केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने नया दांव चला है। ताजा दांव साढ़े चार वर्षों में अमेठी में कराए गये अपने कार्यों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के जरिये लोगों तक पहुंचाने का है। प्रदर्शनी 10 से 12 फरवरी तक अमेठी के रामलीला मैदान में लगेगी।

2014 का लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद अमेठी में डटीं केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी ओर से अमेठी के लोगों तक पहुंचने के लिए नए-नए दांव चलने के साथ ही नित नई योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत 10 फरवरी से अमेठी के रामलीला मैदान में एक प्रदर्शनी लगाई जानी है। प्रदर्शनी के आयोजन को केंद्रीय मंत्री की हरी झंडी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में साढ़े चार वर्षों में स्मृति के प्रयास से अमेठी में कराए गये कार्यों को स्टॉल लगाकर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को लेजर-शो के जरिये दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में नुक्कड़ नाटक का भी मंचन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री सुरेश पासी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
प्रदर्शनी में आने वाले बच्चों को लुभाने के भी इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनी स्थल पर झूलों के अलावा बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed