{"_id":"59d6694c4f1c1ba9538b5d18","slug":"91507223884-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का केस दर्ज
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत छह के विरुद्ध
दहेज उत्पीड़न का केस
क्रासर-
कोतवाली क्षेत्र नरैनी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के भुसौली मजरे नरैनी गांव निवासी राम कुमार यादव की पुत्री ऊर्मिला देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 18 जून 2017 को उसका विवाह प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के देवरी गांव निवासी रामदुलारे यादव के पुत्र राजकुमार के साथ के साथ हुआ था। हैसियत से ज्यादा पिता ने दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाह में जीप व सात अंगूठी और दिए जाने की मांग की। पिता के असमर्थता जताने पर ससुरालीजन पिता की नई मोटरसाइकिल जबरन उठा ले गए। पीड़िता का आरोप है कि विवाह में विदाई के बाद से ही पति राजकुमार, ससुर रामदुलारे, सास द्रौपदी, जेठ शिव कुमार जेठानी ऊषा व भतीजी पिंकी जीप की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। 21 अगस्त को ससुराली जनों ने मिलकर उसे मारा-पीटा। बुधवार देर शाम ऊर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक निशा शुक्ला ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।