फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किसान दिवस में उठी सिंचाई की समस्या

किसान दिवस में उठी सिंचाई की समस्या

Wed, 23 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस में उठी सिंचाई की समस्या
किसान दिवस में उठी सिंचाई की समस्या
विज्ञापन


सुल्तानपुर। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में बुधवार को सिंचाई की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। किसानों ने लो वोल्टेज, नलकूप बंद होेने एवं माइनरों में पानी नहीं आने की समस्याएं उठाईं। लो वोल्टेज से नलकूप नहीं चलने, बभनगवां माइनर की सफाई मोतिगरपुर में बंद 36 एसजी नलकूप समेत विभिन्न नलकूपों के नहीं चलने से सिंचाई प्रभावित होने की समस्या किसानाें ने बताई। डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने लो वोल्टेज पर पारेषण एवं विद्युत वितरण के अधिकािरयों को संयुक्त बैठक कर समस्या दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही बंद नलकूपों को चालू करने के लिए भी निर्देशित किया। भड़रा गांव में 52 किसानों को बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत पर कंपनी को 20 दिन का समय भुगतान के लिए दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

मेला और प्रदर्शनी का समापन
अखंडनगर। ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। एसडीएम कादीपुर मोतीलाल ने मेले में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि अभी तक नौ ब्लॉकों में मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन करके ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा चुकी है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



आश्रम पर ठोंका अपना दावा
सुल्तानपुर। गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम के चल रहे विवाद पर विभिन्न कागजातों का हवाला देते हुए रामप्रपन्नाचार्य ने अपना दावा फिर ठोंका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से इसे हथियाना चाह रहे हैं। इसके पीछे किराएदारी की आड़ ले रहे हैं। उन्होंने अपना दावा पुख्ता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed