{"_id":"596f90764f1c1bff588b4675","slug":"91500483702-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स की दुकान से सवा लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पार्ट्स की दुकान से सवा लाख की चोरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो पार्ट्स की दुकान से सवा लाख की चोरी
क्रासर
जगदीशपुर-ढकवा मार्ग पर जिला मुख्यालय की घटना
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात चोरों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के बगल गलियारे का ताला तोड़ कर दुकान में घुसे चोर दुकान से 20 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के ऑटो पार्ट्स उठा ले गए। सुबह दुकान के गलियारे का ताला टूटा व सामान बिखरा देख दुकान स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामदीन मजरे पंडरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार शुक्ल जिला मुख्यालय से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रणंजय इंटर कॉलेज के सामने लखनौरा ऑटो पार्ट्स की दुकान करते हैं। सोमवार देर शाम शैलेंद्र कुमार दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार देर रात चोर उनकी ऑटो पार्ट्स दुकान के बगल गलियारे का ताला तोड़ दुकान में रखी बीस हजार नकदी समेत करीब एक लाख के आटो पार्ट्स का सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह जब शैलेंद्र दुकान खोलने पहुंचे तो गलियारे का ताला टूटा व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में चोरी की पुष्टि होने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ सुरेश पांडेय ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है