{"_id":"2a88ffe827e276b0ca48520b7ce90fb9","slug":"85-farmers-will-go-highcourt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की शरण लेंगे 85 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की शरण लेंगे 85 किसान
अमर उजाला ब्यूरो/हिलियापुर, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व कर्मियों की मनमानी के चलते सबसे ज्यादा नुकसान वाले गांव हलियापुर के किसान सरकारी मदद से वंचित रह गए हैं। एसडीएम से लिखित शिकायत के माह भर बीत जाने के बाद भी किसानों को राहत का चेक नहीं मिल सका।
पीड़ित किसानों ने मुआवजे के लिए अब अदालत की शरण लेने का मन बनाया है।
बल्दीराय ब्लॉक के हलियापुर गांव में बड़े पैमाने पर किसानों की 60 फीसदी से अधिक गेहूं समेत अन्य फसलें बेमौसम बारिश से बर्बाद हो गई थी। बिना जांच पड़ताल के राजस्व कर्मियों ने 378 किसानों को चेक वितरित कर दिया था। गांव के किसानों ने प्रकरण की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। इस पर उन्होंने हलका लेखपाल मतईराम को निलंबित कर दिया। गांव के दिवाकर सिंह, धनंजय सिंह, नंदप्रताप सिंह, अनूप सिंह, रणबहादुर सिंह समेत 85 किसानों ने मुआवजे के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही है।
पात्रता सूची से किया जाएगा मिलान
एसडीएम सदर रतीभान वर्मा ने बताया कि जिन लोगों को सहायता चेक नहीं मिले हैं, उनके नाम पात्रता सूची से मिलान किए जाएंगे। संबंधित लेखपाल से पूछताछ कर चेक वितरण की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित कराई जाएगी।