{"_id":"5cc4a074bdec2207897f0a28","slug":"81556390004-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
गौरीगंज। अमेठी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी वारसी हसन के प्रचार वाहन पर शनिवार को एआईएमआईएम पार्टी का झंडा लगा मिलने पर एडीएम ने उसे सीज कर दिया। मामले में एडीएम ने वारसी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कदीर खां ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर निर्दलीय प्रत्याशी वारसी हसन लहरी की शिकायत की थी। इसमें कहा था कि वारसी निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद अपने वाहन पर उनकी पार्टी का झंडा व बैनर लगाकर प्रचार कर रहे हैं। कदीर ने एडीएम को वीडियो भी देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायती पत्र के आधार पर एडीएम ने वारसी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस देकर जवाब मांगा था।
शनिवार को कस्बे में एडीएम को एआईएमआईएम पार्टी का झंडा लगा एक प्रचार वाहन दिख गया। एडीएम ने जब उसे रोक कर प्रत्याशी व प्रचार वाहन का परमीशन मांगा तो वह निर्दलीय प्रत्याशी वारसी का निकला। एडीएम ने बताया कि प्रचार वाहन सीज कराने के साथ ही वारसी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर आयोग के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की जाएगी।