फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   :वाइजरी आधी आबादी

:वाइजरी आधी आबादी

Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
:वाइजरी आधी आबादी
सियासी दलों ने नहीं दी आधी आबादी को तवज्जो
विज्ञापन

क्रासर
किसी भी दल ने आरक्षण से ज्यादा सीटों पर नहीं उतारे महिला प्रत्याशी
नगर निकाय चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर आधी आबादी आरक्षित सीटों तक ही सिमट कर रह गई है। आधी आबादी को हक दिलाने का दंभ भरने वाले किसी राजनीतिक दलों ने आरक्षित सीटों के अलावा किसी भी सीट पर महिला प्रत्याशी नहीं उतारा। अन्य सीटों पर महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने से राजनीतिक दलों का दावा खोखला साबित हो रहा है।
इनसेट
नपा के 25 में नौ वार्ड महिला के लिए आरक्षित
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में आयोग ने महिलाओं के लिए नौ वार्ड आरक्षित हैं। इसमें करौंदिया अनुसूचित जाति महिला, डिहवा महिला, विवेकनगर महिला, सिविल लाइन महिला, आदर्शनगर महिला, लाला का पुरवा पिछड़ा वर्ग महिला, बढ़ैयावीर महिला, ठठेरीबाजार महिला एवं खैराबाद पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा ने नौ में उतारे आठ प्रत्याशी
भाजपा ने नगर पालिका के वार्डों में टिकट वितरण के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित नौ वार्डों में सिर्फ आठ वार्डों में विभिन्न वर्ग की महिलाओं को आरक्षण के मुताबिक प्रत्याशी बनाया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत वार्ड नंबर 11 लाला का पुरवा में भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यहां कोई प्रत्याशी पार्टी को नहीं मिला। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि महिलाओं को पूरा हक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सपा ने दिए नौ को टिकट
टिकट वितरण में सपा भी आरक्षित सीटों से ज्यादा वार्डों में महिला प्रत्याशी नहीं उतार सकी। समाजवादी पार्टी ने नौ आरक्षित सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने का दावा कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव ने बताया कि आरक्षित सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
इनसेट
कांग्रेस ने एक अनारक्षित वार्ड में उतारा महिला
कांग्रेस पार्टी नगर पालिका परिषद के आरक्षित नौ वार्डों में भी महिला प्रत्याशियों को नहीं उतार सकी। पार्टी ने सात वार्डों में महिला उम्मीदवारों को उतारा है। पार्टी दो वार्डों में पार्टी उम्मीदवार नहीं उतार सकी है। कांग्रेस ने एक अनारिक्षत वार्ड 20 नंबर में महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है।
इनसेट
बसपा ने नौ में सिर्फ दो पर उतारा प्रत्याशी
नगर पालिका के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी नौ आरक्षित सीटों पर भी महिला प्रत्याशियों को नहीं उतार सकी। बसपा ने महिलाओं के लिए आरक्षित नौ वार्डों में सिर्फ दो पर प्रत्याशी उतार सकी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि सभी वार्डों पर महिलाओं के आवेदन नहीं आए थे। कुछ पर पार्टी का समर्थन दिया गया है।

इनसेट
रसूख के बल पर महिलाओं को दिए गए टिकट
फोटो संख्या-46
केएनआईपीएसएस की राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना सिंह का कहना है कि राजनीति में महिलाओं की अनदेखी की जा रही है। आरक्षित सीटों पर भी जिन महिलाओं को विभिन्न दलों ने उतारा है, उसके पीछे भी उनके पतियों का रसूख है। लंबे समय से राजनीति से जुड़ी व संगठन के लिए कार्य कर रही महिलाएं किनारे कर दी गई हैं। महिलाओं को किसी राजनीतिक दल ने पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed