फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आठ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

आठ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 28 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आठ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
लापरवाही पर आठ एडीओ
विज्ञापन

पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

क्रासर

डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बुधवार देर शाम पंचायत महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रसाधन निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले के आठ विकास खंडों में प्रसाधन निर्माण के साथ ही अन्य योजनाओं की फीडिंग का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इससे नाराज डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए डीपीआरओ बनवारी सिंह को सभी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को जामों, भादर, संग्रामपुर, शाहगढ़, मुसाफिरखाना, बाजार शुकुल, तिलोई व बहादुरपुर के सहायक विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सात दिन में प्रसाधन निर्माण की प्रगति व शत-प्रतिशत कार्य योजना की फीडिंग संबंधित सॉफ्टवेयर पर कराने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित एडीओ पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का भी अल्टीमेटम दिया गया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से पंचायत महकमे में हड़कंप मचा है।

इनसेट
अक्तूबर माह के वेतन पर रोक
डीपीआरओ ने बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत शीतला प्रसाद तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही अक्तूबर माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक लगा दी है। डीपीआरओ ने बताया कि तिवारी प्रसाधन निर्माण में रुचि नहीं लेने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed