फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Work to make over 300 roads pothole-free has begun.

Sultanpur News: 300 से अधिक सड़कों काे गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू

Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Work to make over 300 roads pothole-free has begun.
सुल्तानपुर। बारिश और पहले से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों की भराई के बाद लेपन कार्य शुरू करा दिया है। दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन


जिले में राजमार्गों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 300 से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लखनऊ-बलिया राजमार्ग और कटका-मायंग मार्ग समेत कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। कई जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से गिट्टियां बिखर गई थीं। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई थी और बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा महोत्सव नजदीक आने पर अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी को सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बारिश थमने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काम शुरू हो गया है। नगरपालिका भी शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करा रही है। पीडब्ल्यूडी ने अमहट-बस स्टेशन और पयागीपुर-गोलाघाट मार्ग पर शनिवार रात गड्ढों की भराई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि शासन से पहली किस्त में धनराशि मिली है। कार्य कराया जा रहा है। अवर अभियंताओं को अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed