{"_id":"6acd29365e1346df1b0db8fe","slug":"railway-tte-swindled-out-of-10-lakh-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-167131-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे टीटीई से 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे टीटीई से 10 लाख की ठगी
Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला। रेलवे टीटीई उमाकांत यादव से शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपी संगीता यादव समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उमाकांत ने कोर्ट में शिकायत की कि आरोपियों ने संगीता को मुंबई में सहायक ऑडिटर बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र और वेतन परची दिखाई, जिसके बाद 10 जून 2025 को मुलाकात कर उमाकांत का विश्वास जीता। वेतन न मिलने, बीमारी और जमीन खरीदने के बहाने उमाकांत से 5.50 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करवाए गए।
11 जून 2026 को रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली दी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उमाकांत ने कोर्ट का सहारा लिया, जिसके बाद अपर सिविल जज के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई।