फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inauguration of Shri Ram Park

Sultanpur News: 9.30 लाख से बने श्रीराम पार्क का लोकार्पण

Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shri Ram Park
पार्क का लोकार्पण करते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व अन्य। स्रोत-नगर पालिका
सुल्तानपुर। शहर के सिविल लाइन वार्ड स्थित वेदांती आश्रम के बगल में नवनिर्मित श्रीराम पार्क का रविवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 9.30 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पार्क आमजन को समर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि पार्क का नामकरण नगर पालिका बोर्ड ने किया है। यहां दो गेट, पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप, बैठने के लिए बेंच और एलईडी लाइटों की व्यवस्था की गई है। पार्क बनने से मोहल्ले के लोगों को टहलने, योगाभ्यास करने और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वंदन योजना के तहत सीताकुंड घाट की तर्ज पर हनुमान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा। गोमती नदी के तट पर नए रामघाट के निर्माण के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनवाने का प्रस्ताव दिया था। भूमि पर कब्जे की कोशिश भी की जा रही थी। स्थानीय सभासद रमेश सिंह और पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से विरोध के बावजूद पार्क का निर्माण संभव हो सका।


कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 पौधे भी रोपे गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, गिरीश नारायण सिंह, जगजीत सिंह छंगू, एमपी सिंह, डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed