{"_id":"59e79e654f1c1bf3538b8368","slug":"81508351589-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में प्रतिदिन 30 मनरेगा मजदूर लगाना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में प्रतिदिन 30 मनरेगा मजदूर लगाना होगा अनिवार्य
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में प्रतिदिन 30 मनरेगा
मजदूर लगाना होगा अनिवार्य
क्रासर
डीएम के आदेश पर पीडी ने जारी किया पत्र
मनरेगा की खराब प्रगति पर डीएम ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले में मनरेगा की खराब प्रगति से नाराज डीएम ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम 30 मनरेगा मजदूर प्रतिदिन लगाने का निर्णय लिया है। डीएम के आदेश पर पीडी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया गया है।
जिलाधिकारी योगेश कुमार ने जिले में मनरेगा की खराब प्रगति पर सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने पीडी बीएन शुक्ला को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल बंद पड़े कार्यों को शुरू कराते हुए प्रतिदिन प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम 30 मनरेगा मजदूर से मजदूरी कराए जाने का निर्देश दिया है। डीएम ने मनरेगा कार्यों का मानव दिवस भी प्रति दिन ऑनलाइन कराने को कहा है। मनरेगा मानव दिवस की साप्ताहिक ऑनलाइन समीक्षा करते हुए रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का आदेश पीडी को दिया है। डीएम के आदेश पर पीडी ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दीपावली के बाद प्रतिदिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 30 मजदूरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश देते हुए मानव दिवस की फीडिंग विभागीय वेबसाइट पर कराने को कहा है।