{"_id":"599f067b4f1c1bf7148b4865","slug":"81503594107-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की तलाश में दूसरे दिन भी गोमती में उतरे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की तलाश में दूसरे दिन भी गोमती में उतरे गोताखोर
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की तलाश में दूसरे
दिन भी उतरे गोताखोर
क्रासर
आरोपी छात्र के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बीएससी एजी की छात्रा की तलाश में गोमती नदी में उतरे गोताखोरों को दूसरे दिन भी निराशा ही हाथ लगी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
रायबरेली जिले के कल्लू का पुरवा गांव के रहने वाली एक लड़की केएनआई में बीएससी एजी फाइनल ईयर की छात्रा है। वह गोमती नदी के पास ही प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। बीते बुधवार की सुबह छात्रा हॉस्टल से बाहर निकली और गोलाघाट पुल के पास से नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छात्रा की तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। छात्रा की सहेली ने इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि छात्रा को गौरव सिंह नाम का एक युवक काफी दिनों से ब्लैक मेल कर रहा था। उसके पास छात्रा के कुछ फोटोग्रॉफ्स थे। दो दिन पूर्व ही छात्रा ने अपने अकाउंट से गौरव सिंह को 20 हजार रुपये ट्रांसफर किया था। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बृहस्पतिवार को छात्रा की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को फिर पानी में उतारा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बाबत कोतवाल एससी मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी गौरव सिंह के खिलाफ ब्लैक मेल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।