फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आस्था

आस्था

Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
आस्था
गोपेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़
विज्ञापन

क्रासर
रुद्राभिषेक व भंडारे का प्रतिदिन हो रहा आयोजन

फोटो संख्या-5,6
सुल्तानपुर। सावन मास में गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र बना है। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सच्चे मन से भक्त की ओर से मांगी मनोकामना भगवान भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं।
शहर से महज पांच किलोमीटर दूर पश्चिमी छोर पर दूबेपुर विकास क्षेत्र के खैंचिलाकलां गांव में गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर है। पूरे सावन माह में यहां पर मेले जैसा माहौल रहता है। 10 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो गई है। तब से यहां पर तकरीबन रोज जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन हो रहा है। दूरदराज से आने वाले शिव भक्त वैदिक पुरोहितों के मंत्रोच्चार से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर घर-परिवार की कुशलता की मनौती मांग रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो मंदिर में पूजा-पाठ का सिलसिला साल भर चलता है। लोगों का मानना है कि भगवान भोलेनाथ के दरवाजे पर माथा टेकने से मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन

इनसेट
सुबह-शाम होती भोलेनाथ की आरती
सुल्तानपुर। गोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पिछले दो साल से बाबा आशुतोष महराज पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम भगवान शिव की आरती होती है। भगवान शिव भोले लोगों की मनोकामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed