फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   802 applications received for admission in second phase

आरटीई: दूसरे चरण में प्रवेश के लिए आए 802 आवेदन

Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
802 applications received for admission in second phase
सुल्तानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश लिए दूसरे चरण में 802 बच्चों ने आवेदन किए हैं। संबंधित बीईओ सात अप्रैल तक प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन करेंगे। बीएसए कार्यालय परिसर में आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण की लॉटरी में चयनित बच्चों को 17 अप्रैल को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। वहीं 26 फरवरी को पहले चरण की लॉटरी में चयनित बच्चों को अभी तक निजी विद्यालयों में प्रवेश नहीं दिलाया जा सका है। सत्यापन कार्य में देरी के चलते जिले के 236 बच्चों को प्रवेश नहीं मिला जबकि छह मार्च को निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलना था।
विज्ञापन


प्रथम चरण में जिले के 1265 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से 309 बच्चे लॉटरी में चयनित हुए थे। बीईओ द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में 236 बच्चे पात्र मिले। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद भी पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीएसए ने बीईओ व प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
आरटीई पटल प्रभारी श्याम बहादुर ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए सभी बीईओ व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने निर्देशित किया है। जल्द ही बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed