{"_id":"595a67884f1c1b172b8b4b7b","slug":"71499096968-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समुदाय ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समुदाय ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समुदाय ने फूंका
कैबिनेट मंत्री का पुतला
क्रासर
मंत्री के विवादित बयान से नाराज ब्राह्मण समुदाय
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26
अमेठी। पिछले दिनों रायबरेली के एक गांव में पांच ब्राह्मण युवकों की सामूहिक हत्या के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराज ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने शहर के सगरा तिराहे पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि सप्ताह भर पूर्व रायबरेली के गांव इटौरा बुजुर्ग में पांच ब्राह्मण युवकों की सामूहिक हत्या किए जाने के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौैर्य की ओर से मीडिया के सामने विवादित बयान दिया गया था। कैबिनेट मंत्री के बयान से आहत ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को ब्राह्मण नेता विभु शुक्ल की अगुवाई में समुदाय के लोगों ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की। उसके बाद नाराज ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने सगरा तिराहे पर नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। लोगों ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही मृतकों के परिवारीजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर अनिल शुक्ल, सुनील तिवारी, रानू मिश्र, मुन्ना पांडेय, केके शुक्ला, रसिक तिवारी, आदित्य मिश्र, छोटू पाठक, रोहित पांडेय, जय प्रकाश मिश्र,संदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।