{"_id":"5e17632b8ebc3e87f93a09c3","slug":"70-thousand-robbed-from-customer-service-center-sultanpur-news-lko5021937159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र से 70 हजार लूटे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा बाजार में बृहस्पतिवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया। अपराह्न करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने केंद्र संचालक से असलहे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश गारवपुर की ओर भाग गए। बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रतापगढ़ जनपद के देवसरा थाना क्षेत्र के भवसरनपुर गांव निवासी सुशील कुमार मिश्र चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा बाजार में ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी वे अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर कामकाज निपटा रहे थे। अपराह्न करीब ढाई बजे वे ग्राहक सेवा केंद्र पर अकेले थे।
तभी बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंच गए। उसमें से एक ने हेलमेट लगा रखा था। सुशील जब तक कुछ समझते हेलमेट लगाए बदमाश ने उन पर असलहा तान दिया। बदमाश ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कैश देने को कहा। बदमाशों के डर से सुशील ने पैंट की जेब में रखे करीब 70 हजार रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन
रकम लूटने के बाद बदमाश गारवपुर की ओर भाग गए। बदमाशों के जाते ही सुशील ने यूपी-112 व चांदा कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। तब तक लूट की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चांदा इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने पीड़ित के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।