{"_id":"5b9bf42e867a557ffc6bedee","slug":"61536947246-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया सरेंडर
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड के चर्चित मामले में आरोपी धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके अधिवक्ता रुद्रप्रताप सिंह मदन ने बताया कि सीजेएम आशारानी सिंह ने 17 सितंबर को हाईकोर्ट में हाजिर रहने का मुचलका दाखिल करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख को रिहा करने का आदेश दिया।
बीते दिनों इसी मामले में आरोपी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके करीबी विजय यादव ने सीजेएम कोर्ट में हाजिर होकर हाईकोर्ट में दाखिल अपील में नियत तिथि को पेश होने का मुचलका दाखिल किया था।
गौरतलब है कि इलाहाबाद के हड़िया थाना क्षेत्र में हुए संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड के मामले में ट्रायल कोर्ट ने 25 अगस्त 2010 को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर 20 अगस्त को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू व उनके करीबी विजय यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।