{"_id":"5b4503054f1c1bc2248b5a54","slug":"61531249413-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"154 प्रधानाध्यापकों के वेतन आहरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
154 प्रधानाध्यापकों के वेतन आहरण पर रोक
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
154 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका
गौरीगंज। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के कंप्यूटर वाइस सिस्टम पर एमडीएम की सूचना अपलोड नहीं कराना जिले के 154 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ा। बीएसए ने ऐसे 154 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 12 जुलाई तक स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों का मोबाइल नंबर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराने का भी निर्देश दिया गया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रतिदिन बनने वाले एमडीएम की सटीक जानकारी लेने के लिए शासन ने सभी प्रधानाध्यापकों से स्कूल के शिक्षकों का मोबाइल नंबर प्राधिकरण के कंप्यूटर वाइस सिस्टम पर अपलोड कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके जिले में बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों ने सूचना अपलोड नहीं कराई।
इससे नाराज निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण अब्दुल समद ने बीएसए को पत्र भेजकर लापरवाह प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सूचना अपलोड करवाने का निर्देश दिया था। इस पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सूची तलब की तो पता चला कि अमेठी ब्लॉक के पांच, बहादुरपुर व भादर ब्लॉक के सात-सात, गौरीगंज के 28, जगदीशपुर के दस, जामों के छह, मुसाफिरखाना के नौ, संग्रामपुर के चार, शाहगढ़ के आठ, बाजार शुकुल के 22, सिंहपुर के 12 व तिलोई ब्लॉक के 36 परिषदीय स्कूल के 154 प्रधानाध्यापकों ने सूचना अपलोड नहीं कराई।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों की लापरवाही से नाराज बीएसए ने सभी के वेतन आहरण पर आदेश तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही 12 जुलाई तक सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का मोबाइल नंबर प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड करवाने के साथ ही जवाब तलब किया है।