फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   600 NCC cadets from three districts will take training

Sultanpur News: तीन जिलों के 600 एनसीसी कैडेट लेंगे प्रशिक्षण

Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
600 NCC cadets from three districts will take training
प्र​शिक्षण में मौजूद कैडेट 
सुल्तानपुर। शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में 18 यूपी बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) प्रतापगढ़ का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण 31 अक्तूबर तक संचालित होगा। शिविर का शुभारंभ करते हुए कंपनी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने कहा कि एनसीसी देश निर्माण के लिए युवाओं को तैयार करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर में युवा अनुशासन, परिश्रम से समाज के साथ विविधता में एकता के भाव से प्रशिक्षित होते हैं। देश की रक्षा व समाज सेवा में एनसीसी कैडेट की अहम भूमिका होती है। शिविर में डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, कैप्टन विनोद सिंह के साथ सुल्तानपुर, अमेठी व प्रतापगढ़ के 20 विद्यालयों व महाविद्यालयों से आए कुल 600 कैडेट हिस्सेदारी कर रहे हैं। जिसमें जूनियर, सीनियर 236 बालिका कैडेट, जूनियर व सीनियर 364 बालक कैडेट शिविर में शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed