{"_id":"57e41e6f4f1c1bf840a82af0","slug":"54-seats-did-not-full-fill-by-the-candidated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन न होने से 54 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन न होने से 54 पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के विभिन्न पदों पर कराए जा रहे उपचुनाव में नामांकन नहीं होने से ग्राम पंचायत सदस्य के 54 पद फिर खाली रह गए। बृहस्पतिवार को जांच के दौरान बीडीसी पद का एक नामांकन पत्र खारिज हो गया। शाम तक हुई जांच में अन्य पर्चे वैैध पाए गए हैं। मतदान 30 को होगा।
पंचायत के विभिन्न पदों के कराए जा रहे उपचुनाव में बुधवार को नामांकन नहीं होने से ग्राम पंचायत सदस्य के 146 में 54 पद फिर खाली रह गए। इन पदों पर नामांकन ही नहीं हो सका है। शेष 92 पदों पर 96 नाम निर्देशन पत्र आए हैं। ग्राम प्रधान के दो पदों पर सात नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
बृहस्पतिवार को जांच के दौरान ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। धनपतगंज के कलखुरा में पांच व दोस्तपुर के तेंदुआ महानियां में प्रधान के दो नामांकन पत्र भरे गए थे। अखंडनगर के एक वार्ड में बीडीसी पद के लिए सिर्फ एक नामांकन दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
भदैंया के बीडीसी वार्ड नंबर चार के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्र में जांच के दौरान एक पर्चा खारिज हो गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह तोमर ने बताया कि नामवापसी के बाद प्रतीक का आवंटन किया जाएगा। 30 सितंबर को जहां जरूरी होगा, मतदान कराया जाएगा। जिन पदों पर एक नामांकन दाखिल हुए हैं, उनका निर्वाचन निर्विरोध हो जाएगा।