फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   500 congressmen went to delhi to support Sonia-Rahul case.

सोनिया राहुल के समर्थन में दिल्ली गए 500 कांग्रेसी

Fri, 18 Dec 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 18 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी की तपिश अमेठी के कांग्रेसियों में भी महसूस की गई है। उनके समर्थन के लिए अमेठी से करीब 500 कांग्रेसियों का एक जत्था शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुआ। ‘वॉक विद ट्रुथ’ नारे के साथ दिल्ली जाने वाले कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को कोर्ट के सामने मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन



कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शनिवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट में पेश होना है। नेशनल हेराल्ड विवाद में दो बड़े नेताओं की कोर्ट में होने वाली इस पेशी की तपिश अमेठी के कांग्रेसियों में भी महसूस की गई है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के समर्थन के लिए शुक्रवार को करीब 500 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया।
विज्ञापन


 पार्टी जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने के लिए पांच बसें आरक्षित की गई हैं जबकि 250-300 लोग ट्रेनों से दिल्ली जाएंगे। योगेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को अदालत के सामने मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed