{"_id":"470f1868c7a534858d7f463c63d51b80","slug":"50-charged-fines-for-ticketless-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को लखनऊ रेलखंड के निहालगढ़ स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। लखनऊ से आई टिकट परीक्षकों की टीम ने 50 यात्रियों पर जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान यात्रियों में अफरातफरी रही।
लखनऊ से आई मंडलीय टीम की मौजूदगी में निहालगढ़ स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा, उपासना, लखनऊ पैसेंजर, मेमू, डुप्लीकेट पंजाब मेल, हरिहर एक्सप्रेस गाड़ियां खंगाली गईं। गार्ड कोच, पार्सल कोच, महिला कोच से पकड़े गए 50 से अधिक यात्रियों को हिरासत में लिया गया। उप निरीक्षक उमाकांत शुक्ल ने बताया कि टिकट निरीक्षकों की तरफ से जुर्माने की वसूली के बाद यात्रियों को छोड़ दिया गया। जांच अभियान के दौरान प्लेटफार्म व यात्री गाड़ियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन