{"_id":"cf36ec12ac430683ae03b17b9811b47f","slug":"5-hours-powercut-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शहर में पांच घंटे कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शहर में पांच घंटे कटौती
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा, भरत मिलाप और दुर्गापूजा त्यौहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पावर कॉर्पोरेशन शहर की पुरानी लाइनों के मरम्मत का काम शुरू कर रहा है। मरम्मत कार्य के लिए 22 सितंबर से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में बिना रुकावट विद्युत आपूर्ति के लिए शहर की लाइनों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। उपखंड अधिकारी आरबी शर्मा ने बताया कि दशहरा, भरत मिलाप और दुर्गापूजा त्यौहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि 22 सितंबर से शहर में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती शहर के एक-एक फीडर पर की जाएगी।
विज्ञापन