{"_id":"5f3028e48ebc3e3ccc5f66b0","slug":"498-candidates-did-not-appear-for-b-ed-entrance-exam-sultanpur-news-lko534424517","type":"story","status":"publish","title_hn":"498 अभ्यर्थियों ने किया बीएड प्रवेश परीक्षा से किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
498 अभ्यर्थियों ने किया बीएड प्रवेश परीक्षा से किनारा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020 रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें आवंटित 3948 के सापेक्ष 3450 ने परीक्षा दी जबकि 498 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोरोना काल में हुई प्रवेश परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा रही।
डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा, डीआईओएस एसके तिवारी, नोडल समन्वयक डॉ. राधेश्याम सिंह समेत जिले के कई अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहली पाली में सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुलिस कर्मी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को कहते रहे, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग परीक्षा केंद्रों के बाहर जमा रहे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। नोडल समन्वयक डॉ. राधेश्याम सिंह ने बताया कि सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी जगह किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020 में सबसे ज्यादा अनुपस्थिति शहर के राणा पीजी कॉलेज में रही। यहां आवंटित 500 में से 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबसे कम अनुपस्थिति केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रही जहां मात्र पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर में 15, गनपत सहाय पीजी कॉलेज (महिला शाखा) सीताकुंड में 21, केएनआईपीएसएस में 72, एमजीएस इंटर कॉलेज में सात, जीआईसी में सात, मधुसूदन इंटर कॉलेज में 34, सलीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराबाद में 77, रामकली बालिका इंटर कॉलेज में 72 व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में 22 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर आवंटित 3948 में से 498 गैरहाजिर रहे व 3450 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।