{"_id":"62cf0e80dbd5140784237e41","slug":"45-retired-teachers-applied-to-teach-on-honorarium-sultanpur-news-lko639368367","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 रिटायर्ड शिक्षकों ने मानदेय पर पढ़ाने के लिए किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 रिटायर्ड शिक्षकों ने मानदेय पर पढ़ाने के लिए किए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय शिक्षक के तौर पर काम करने के लिए 45 सेवानिवृत्त अध्यापकों ने आवेदन किया है। अध्यापकों की नियुक्ति के पूर्व उनके अभिलेखों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
जिले में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के कई पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चयन बोर्ड की ओर से अभी तक नहीं हुई है। अल्पकालीन व्यवस्था के तहत रिटायर्ड शिक्षकों को मानदेय प्रवक्ता/सहायक अध्यापक के तौर पर रखे जाने के लिए आवेदन मांगे गये थे।
जिन शिक्षकों की आयु 70 वर्ष से कम है, वे मानदेय शिक्षक के रूप में काम करने के लिए अर्ह हैं। 45 अध्यापकों ने मानदेय प्रवक्ता/सहायक अध्यापक के तौर पर काम करने के लिए आवेदन किया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के शैक्षिक व सेवानिवृत्ति संबंधी मूल अभिलेखों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
समिति में डीआईओएस अध्यक्ष, राजकीय हाईस्कूल जजरही के प्रधानाध्यापक सूर्यभान व पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इमिलिया सिकरा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव सदस्य के तौर पर रखे गये हैं। 14 जुलाई को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षकों तथा 15 जुलाई को राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को अपने समस्त शैक्षिक व सेवानिवृत्ति संबंधी मूल अभिलेखों के साथ डीआईओएस कार्यालय में बुलाया गया है। मानदेय प्रवक्ता को 20 हजार व सहायक अध्यापक को 15 हजार रुपये मानदेय दिए जाने का प्रावधान है।