फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आय, जाति व निवास के 24 हजार से अधिक आवेदन डंप

आय, जाति व निवास के 24 हजार से अधिक आवेदन डंप

Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आय, जाति व निवास के 24 हजार से अधिक आवेदन डंप
सुल्तानपुर। पखवारे भर से अधिक समय से चली आ रही लेखपालों की हड़ताल से जिले की व्यवस्था चरमराने लगी है। हड़ताल से पांचों तहसीलों में आय, जाति व निवास समेत अन्य के 24 हजार से अधिक आवेदन डंप हो गए हैं। एक हजार से अधिक राजस्व शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। हड़ताल जारी रहने से अभी इसके और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन



आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों में लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लगने से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसकी वजह से छात्रों समेत आमलोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। साथ ही नकल खतौनी भी नहीं जारी हो पा रही है।
विज्ञापन


यही नहीं जनसुनवाई, तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ समेत अन्य शिकायत सदंर्भों पर आई राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण ठप हो गया है। सूत्रों की मानें तो विभिन्न प्रकार की एक हजार से अधिक शिकायतें तहसीलों में डंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य राजस्व अधिकारी महेंद्र ने स्वीकार किया कि लेखपालों की हड़ताल से सभी राजस्व व रिपोर्ट संबंधी कार्य बाधित चल रहे हैं। बताया कि अभी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई लेखपालों के ऊपर नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed