फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4.64 crore students will get school bags

4.64 करोड़ रुपये से छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्कूल बैग

Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
4.64 crore students will get school bags
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, एडेड इंटर कॉलेज तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार स्कूल बैग मुहैया कराएगी। इसके लिए जिले को चार करोड़ 64 लाख 53 हजार 76 रुपये आवंटित किया गया है। इस धनराशि से 2,60,987 बच्चों को स्कूल बैग मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से विद्यालयों में बच्चों की आवाजाही भले न रही हो लेकिन प्रदेश सरकार बच्चों को स्कूल से मिलने वाली सारी सुविधाएं मुहैया करा रही है। चाहे वह किताब कॉपी हो, ड्रेस और स्वेटर हो अथवा जूते मोजे हों।
विज्ञापन

अब शासन ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूलों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, राजकीय विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए चार करोड़ 64 लाख 53 हजार 76 रुपये आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि से 2,60,987 बच्चों को स्कूल बैग मिलेगा। स्कूल बैग दो साइजों में उपलब्ध कराया जाएगा। मीडियम व लार्ज साइज में स्कूल बैग बच्चों में वितरित कराए जाएंगे। स्कूल बैग वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम सत्यापन करेगी। नगर क्षेत्र में नगर शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सत्यापन कमेटी बनेगी। जिला स्तर पर बीएसए खुद नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे।
स्कूल बैग आपूर्ति के बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी/नगर शिक्षा अधिकारी को प्रतिदिन स्टॉक रजिस्टर प्रति हस्ताक्षरित करना होगा। सत्यापन के बाद स्कूल बैग को बच्चों में वितरित करने के लिए विद्यालयों को भेजा जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट व प्राप्ति रसीद के बाद ही आपूर्तिकर्ता फर्म को भुगतान किया जाएगा।

परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को मिलने वाला स्कूल बैग लगभग 178 रुपये का पड़ेगा। टेंडर के मुताबिक 177.99 रुपये प्रति बैग की दर फाइनल हुई है। गाजियाबाद की विनिश्मा टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड को बैग आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed