फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3925 met most malnourished children in two months

दो माह में मिले 3925 अति कुपोषित बच्चे

Sat, 19 Dec 2015 10:29 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
महज दो माह में जिले में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में 3,925 का इजाफा हुआ है। इस संख्या के  साथ अति कुपोषित बच्चों का आंकड़ा 11,852 पहुंच गया है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने बीते दिनों राज्य पोषण मिशन के तहत अभियान शुरू किया था।

इस अभियान के तहत चिह्नित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए डीएम व सीडीओ सहित 35 जिला स्तरीय अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर दो-दो गांव गोद लिए थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अधिकारियों की ओर से अभियान चलाकर इन गांवों में चिह्नित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ उन्हें दोगुना पोषण आहार देेने की व्यवस्था कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके योजना के तहत तैयार आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आंकड़ों को आधार मानें तो  सितंबर माह में जहां जिले में अति कुपोषित (लाल श्रेणी) बच्चों की संख्या  7,860 थी वहीं अक्तूबर तक बढ़कर 7,927 हो गई।


अक्तूबर से दिसंबर तक मात्र दो माह में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में 3,925 का इजाफा हुआ। इस वृद्धि के साथ अतिकुपोषित बच्चों का आंकड़ा 11,852 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed