फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   38 crores spent, still no water supply to 50 thousand people

Sultanpur News: 38 करोड़ खर्च, फिर भी 50 हजार लोगों को जलापूर्ति नहीं

Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
38 crores spent, still no water supply to 50 thousand people
दीवानी चौराहे ​स्थित पानी की टंकी
सुल्तानपुर। शहर में अमृत योजना के तहत निर्बाध जलापूर्ति के लिए जल निगम ने 38 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक बनाकर पाइप लाइन का विस्तार किया। प्रोजेक्ट को पांच साल बीत चुके हैं। फाइलों में प्रोजेक्ट तो पूरा कर लिया गया, लेकिन करीब 50 हजार की आबादी को अब तक निर्बाध जलापूर्ति नहीं मिल सकी है। विभिन्न वार्डों में अभी भी पुरानी पाइपलाइन से ही जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन



जल निगम ने शहर में अमृत योजना प्रोजेक्ट की शुरूआत 2019 में की। पांच जोन में शहर को बांटकर करीब दो लाख की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति की जानी थी। 38 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट जल निगम ने पूरा कराया। दीवानी न्यायालय के निकट 1700 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई गई।
विज्ञापन

इस टंकी से सीताकुंड, सिविल लाइंस, बस स्टेशन, गंदानाला, गोलाघाट, बढ़ैयावीर, लाल डिग्गी समेत अन्य स्थानों पर करीब 50 हजार की आबादी कोे निर्बाध जलापूर्ति दी जानी थी। इस ओवरहेड टैंक का संचालन अभी तक नहीं कराया जा सका है। अमृत योजना के अंतर्गत अभी भी जलापूर्ति के लिए स्थापित इस टंकी को जल निगम ने अभी तक नगर पालिका को हस्तांतरित भी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








नलकूप व सबमर्सिबल पंप से हो रही आपूर्ति
पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से चार नए नलकूपों की स्थापना कराई गई। इसके लिए विवेकनगर, जलकल परिसर, ऑफिसर्स कॉलोनी व रामलीला मैदान में 20 हार्सपावर के चार नए नलकूप लगवाए गए हैं। कुछ क्षेेत्रों में 20 मिनी सबमर्सिबल पंप की स्थापना की गई है। छह स्थानों पर नए मिनी सबमर्सिबल पंप लगवाए जा चुके हैं।


नगर पालिका कर रही जलापूर्ति की व्यवस्था
शहर में अभी भी पूरी तरह से नगर पालिका निर्बाध जलापूर्ति का काम कर रही है। जल निगम का इसमें कोई योगदान नहीं है। कई बार लिखापढ़ी भी की गई लेकिन जलकल परिसर के ओवरहेड टैंकों का संचालन नहीं किया जा रहा है।
-प्रवीन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed