फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   343 Candidates filled nomination

12 वार्डों के लिए 343 ने भरा परचा

Sat, 03 Oct 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को जिला पंचायत के लिए 144 नामांकन पत्र भरे गए। नामांकन का कार्य समाप्त होने के बाद दूसरे चरण के 12 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या 343 हो गई है। तीन ब्लॉकों में भी दूसरे चरण के नामांकन का कार्य पूरा हो गया।

विज्ञापन


दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 144 लोगों ने गहमागहमी के बीच नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने कतार में लगकर नाम निर्देशन किया। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 वार्डों के हो रहे चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या 343 पहुंच गई है। पहले दिन 199 लोगों ने परचा भरा था। आरओ डीएस उपाध्याय ने बताया कि रविवार से दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर में बीडीसी के नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। गहमागहमी के बीच दुबेपुर में दूसरे व अंतिम दिन 314, बल्दीराय में 366 व कुड़वार में 277 ने बीडीसी के लिए परचा भरा। दूसरे चरण का नामांकन समाप्ति के बाद अब दूबेपुर में 122 वार्डों के लिए 782, कुड़वार में 102 वार्डों के लिए 714 व बल्दीराय में 91 वार्डों के लिए 769 लोगों ने बीडीसी के लिए नामांकन किया हैं। दूसरे चरण में तीनों ब्लॉकों की 315 बीडीसी सीटों के लिए कुल 2265 लोगों ने परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच चार व पांच अक्तूबर को होगी। नामांकन करने वाले अपने परचे की जांच करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed