{"_id":"48ea1cbc4fe58eb36f0a61375a656a46","slug":"341-nominations-found-ok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध पाए गए डीडीसी के 341 परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध पाए गए डीडीसी के 341 परचे
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की जांच में जिला पंचायत सदस्य के 341 नामांकन पत्र वैैध पाए गए हैं। जांच के दौरान खामियां मिलने पर दो का नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत के 12 वार्डों में दाखिल 341 उम्मीदवार फिलहाल मैदान में हैं। नामवापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच रविवार को पहले दिन ही पूरी कर ली गई। जांच के दौरान वार्ड नंबर 29 के दो प्रत्याशियों के प्रस्तावक दूसरे वार्डों का पाए जाने पर उनका नाम निर्देशन पत्र खारिज कर दिया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए दूसरे चरण में 341 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। जिला पंचायत के आरओ डीएस उपाध्याय ने बताया कि दूसरे चरण के लिए छह अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 343 ने नाम निर्देशन किया था।
विज्ञापन
बीडीसी के नामांकन पत्रों की जांच जारी
दूसरे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के तीन ब्लॉकों के संपन्न कराए जा रहे चुनाव के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की रविवार से शुरू हो गई है। दूबेपुर, कुड़वार व बल्दीराय विकास खंड में बीडीसी के दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की जांच शाम तक जारी रही। सोमवार को जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस दौरान नाम निर्देशन पत्रों की जांच कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर उम्मीदवारों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए नामांकन 6 व 7 को
तीसरे चरण के चुुनाव के लिए छह अक्तूबर से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिला पंचायत के एक से 10 वार्डों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। दोस्तपुर, कादीपुर, अखंडनगर एवं करौंदीकलां में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबधित ब्लॉकों में दाखिल होंगे। तीसरे चरण का नामांकन छह व सात अक्तूबर को होगा।