{"_id":"2444555a3d39dda7f825c251aeaf9053","slug":"317-prescription-filled-for-ddc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी के लिए भरे गए 317 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी के लिए भरे गए 317 पर्चे
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के दूसरे दिन नामांकन को लेकर जिला पंचायत व ब्लॉक मुख्यालयों पर काफी गहमागहमी रही। मंगलवार को जिला पंचायत के लिए 196 लोगों ने परचा भरा। शाम को पहले चरण के नामांकन की समाप्ति तक पहले चरण के डीडीसी उम्मीदवारों की संख्या 317 हो गई है।
नामांकन में अव्यवस्थाओं की वजह से निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब तक नाम निर्देशन की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान आदर्श आचार संहिता भी टूटी और प्रत्याशियों ने प्रतिबंध को भी दरकिनार किया। दर्जन भर उम्मीदवारों ने जुलूस व समर्थकों की भीड़ के साथ अपनी ताकत का एहसास भी कराया।
पहले चरण के नामांकन के दूसरे दिन भी आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं धारा 144 का प्रत्प्शियों ने जमकर उल्लंघन किया। दर्जन भर प्रत्याशियों से प्रशासन एवं पुलिस गेट के अंदर छह लोगों के प्रवेश के नियम का पालन नहीं करवा पाया। प्रत्याशी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मुख्य गेट के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
पहले चरण में शामिल मुसाफिरखाना तहसील के एक से 11 नंबर डीडीसी वार्ड से कुल 176 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार व गुरुवार को सुबह आठ बजे से होगी।
जिले की मुसाफिरखाना तहसील त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शामिल है।
इस तहसील के डीडीसी वार्ड संख्या एक से 11 में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 176 नामांकन दाखिल हुए हैं। सोमवार को पहले दिन जहां मात्र 56 नामांकन दाखिल हुए थे वही दूसरे व अंतिम दिन मंगलवार को 120 परचे जमा हुए।