{"_id":"72f785082b07ac78b7b42d99f5f4e92c","slug":"29-villages-to-get-closer-to-the-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 गांवों की आधी रह जाएगी तहसील की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 गांवों की आधी रह जाएगी तहसील की दूरी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के 29 राजस्व गांव के लोगों की दिक्कतें दूर होने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही ये गांव अमेठी जिले का हिस्सा बन जाएंगे। सरकार के इस फैसले की जानकारी मिलते ही इन गांवों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बदलाव से गांव के लोगों का तहसील का रास्ता जहां लगभग आधा हो जाएगा वहीं राजस्व संबंधित तमाम तकनीकी खामियां भी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील के ब्लॉक बल्दीराय व थाना क्षेत्र हलियापुर के 29 राजस्व गांव जल्द ही अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील का हिस्सा बन जाएंगे। दोनों जिलों के डीएम की संस्तुति से सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील के कानूनगो क्षेत्र हलियापुर के इन 29 राजस्व गांवों को जिले में शामिल करने का प्रस्ताव बीते दिनों शासन को भेजा गया था। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग में महीनों चले विचार मंथन के बाद मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी। मंत्रिमंडल के फैसले पर राज्यपाल का अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद अमेठी में राजस्व गांवों की संख्या 1000 से बढ़कर 1029 हो जाएगी।
विज्ञापन
यह राजस्व गांव होंगे शामिल
सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील के जिन 29 राजस्व गांवों को अमेठी में शामिल करने के फैसले पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है उनमें उसकामऊ, फत्तेपुर, विशुनाथपुर, तौधिकपुर, जरईकलां, पिपरी, जमालपुर, कांकरकोला, कुवांसी, बड़ाडाड़, गौरापरानी, हलियापुर, सरायबघ्घा, रनमूसेपुर, डोमियारा, तिरहुत, पौली, कांपा, उमरा, डेहरियावां, रामपुर बबुआन, मेघमऊ, डीह, हसई मुकुंदपुर, भवानीगढ़, रैचा, सोरांव, मिझूठी व दक्खिनगांव हैं।
विज्ञापन