फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   26 new Corona positives including two policemen found

दो पुलिस कर्मी समेत 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 29 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
26 new Corona positives including two policemen found
सुल्तानपुर। जिले में दो पुलिस कर्मी समेत 26 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के स्वास्थ्य के अनुसार होम आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहरी क्षेत्र में इन दिनों कोरोना का संक्रमण घटा है। इसके साथ लैब की जांच ने भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता घटाई है। 26 अगस्त को लखनऊ जांच को भेजे गए 966 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कराए गए 1131 एंटीजन टेस्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ से पोर्टल पर चार मरीज अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में कोतवाली देहात व कादीपुर के दो पुलिस कर्मी भी हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को स्वास्थ्य के आधार पर घर में आइसोलेट कर दिया है। शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती व घर पर आइसोलेट किए गए 26 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed