{"_id":"5ea45c748ebc3e905d3bb125","slug":"26-933-people-have-been-quarantined-so-far-sultanpur-news-lko5190936197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एहतियातन 26,933 लोग किए होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एहतियातन 26,933 लोग किए होम क्वारंटीन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले में 26,933 लोगों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। इसमें अधिकांश गैर जनपद व प्रांतों से आने वाले लोग हैं। 114 संदिग्धों को मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया है। 400 लोगों को आश्रय स्थलों में रखा गया है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम लगातार इनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रांतों व जनपदों से आने वाले करीब 26,933 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। घर में क्वारंटीन करने के बाद संबंधित के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दी गई है।
प्रशासन के निर्देश पर होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के जरिए स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। इसके साथ ही मौजूदा समय में 114 संदिग्ध लोगों को प्रशासन ने मेडिकल क्वारंटीन में रखा है। मेडिकल क्वारंटीन में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच स्वास्थ्य टीम कर रही है। इनकी सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल क्वारंटीन में रखे गए 239 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिले में बनाए गए 36 आश्रय स्थलों में करीब चार सौ लोगों को रखा गया है। आश्रय स्थल में रखे गए लोगों को कम्यूनिटी किचन से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने अभी तक एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट के वितरण का दावा किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक किचन से भोजन का पैकेट जरूरतमंदों में वितरित कराया जा रहा है।