{"_id":"5e97272c8ebc3e75db267c88","slug":"25-sample-reports-negative-sultanpur-news-lko5177917106","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जांच के लिए रोजाना भेजे जा रहे सैंपलों की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आ रही है। सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे को राहत पहुंची है।
शासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से रोजाना 25 संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच कराने का निर्देश स्वास्थ्य महकमे को दिया गया है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को जांच के लिए 25 लोगों का सैंपल लखनऊ भेजा गया था। मंगलवार की शाम जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक 137 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने से जिला अभी तक सुरक्षित बना है।