{"_id":"5a0737eb4f1c1bc9678bb02b","slug":"21510422507-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे व धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे व धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। दो दिनों से आसमान में छाई धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है। शनिवार को जहां कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से आईं, वहीं पंजाब मेल व हरिद्वार एक्सप्रेस 15-18 घंटे विलंब से चलीं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण आरक्षण कराने वाले यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यात्रियों को स्टेशन पर रात भी गुजारनी पड़ रही है।
नवंबर माह में शुरू हुए कोहरे व धुंध से निपटने के लिए रेल मंत्रालय की सभी तैयारियां धराशायी हो गई हैं। पिछले दो से दिन शुरू घने कोहरे व धुंध ने लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। शुक्रवार को जहां कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं वहीं यह स्थिति शनिवार को भी बनी रही। शनिवार को डाउन पीआरएल पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे, अप पंजाब मेल 13:30 घंटे, डाउन हरिद्वार एक्सप्रेस 12 घंटे, डाउन पंजाब मेल व पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे के साथ ही लगभग सभी ट्रेनें करीब एक घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पर आईं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण आरक्षण कराने वाले यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
इनसेट
कोहरे के समय सतर्कता बरतें यात्री
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह व पंकज सिंह आम जनता व यात्रियों से अपील की है कि लोग रेलवे फाटक पार करते समय सतर्कता बरतें। फाटक बंद होने की स्थिति में लोग नीचे से फाटक न पार करें। ट्रेन की पोजिशन जानने के लिए लोग अपने मोबाइल पर स्पॉट डैश के बाद ट्रेन नंबर लिखकर 139 पर मैसेज कर दें इस पर उन्हें ट्रेन की सही लोकेशन मिल जाएगी। इस दौरान लोग स्टेशनों पर लाइन क्रॉस नहीं करके पैदल पुल से प्लेटफार्म पर जाएं।