{"_id":"5c5f11d1bdec2259b05bbf3b","slug":"201549734353-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने विद्यालय में बंद किए छुट्टा जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने विद्यालय में बंद किए छुट्टा जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने स्कूल में बंद किए छुट्टा मवेशी, पढ़ाई बाधित
सुल्तानपुर। करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय बौढ़िया बालमऊ में शनिवार की सुबह किसानों ने क्षेत्र में घूम रहे कई छुट्टा जानवरों को पकड़कर विद्यालय में बंद कर दिया। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। सूचना पर एसडीएम ने मवेशियों को पकड़े जाने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान शांत हुए।
फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा मवेशियों को शनिवार सुबह आठ बजे किसानों ने घेरकर गांव के विद्यालय की बाउंड्री के भीतर बंद कर दिया। विद्यालय में आवारा पशुओं के बंद होने से शिक्षक और छात्र बाहर ही रुक गए। प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर पांडेय ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुरेश सिंह विद्यालय पहुंचे और एसडीएम कादीपुर को जानकारी दी। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में घूम रहे मवेशियों को पकड़ा जाएगा, तब जाकर किसान शांत हुए।