फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   वायरल हुआ दीवान का घूस लेता वीडियो

वायरल हुआ दीवान का घूस लेता वीडियो

Fri, 23 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
वायरल हुआ दीवान का घूस लेता वीडियो
घूस लेते वायरल हुआ
विज्ञापन

दीवान का वीडियो
क्रासर
एसपी ने किया सस्पेंड, जांच सीओ गौरीगंज को

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मुंशीगंज थाने में तैनात दीवान एक महिला फरियादी से रुपये लेता दिख रहा है। मामले को स्वत: संज्ञान लेकर एसपी ने न सिर्फ दीवान को सस्पेंड कर दिया है बल्कि सीओ गौरीगंज को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। अजय कृष्ण राय मुंशीगंज थाने में दीवान के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुए 44 सेकंड के एक वीडियो में दीवान अपने पास बैठी दो महिलाओं में से एक से कुछ रुपये ले रहा है। वीडियो वायरल करने वाले की मानें तो दोनों महिलाएं फरियादी हैं और किसी काम के सिलसिले में थाने आई थीं। यहां मौजूद दीवान ने उनसे यह कहकर घूस लिया कि बिना चढ़ावा यहां कोई काम नहीं हो सकता। अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप पर शुक्रवार सुबह वायरल हुए वीडियो का दोपहर बाद एसपी पूनम ने संज्ञान लिया। एसपी ने न सिर्फ दीवान को निलंबित कर दिया है बल्कि क्षेत्राधिकारी गौरीगंज एलपी सिंह को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीओ की जांच में दोष सिद्ध होने पर दीवान के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed